Rajeev Namdeo Rana lidhorI

सोमवार, 10 जून 2013

हायकु प्रार्थना-राजीव नामदेव 'राना लिधौरी

हाइकु कविता-''हायकु प्रार्थना

हे माँ शारदे,
यश,मान,सम्मान।
झोली भर दे।।

    हे माँ शारदे,
    चंचल मन को तू,
    शांत कर दे।।

हे माँ शारदे,
हमें ऐसा वर दे।
बुद्धि भर दे।।

    हे माँ शारदे,
    जो भी हो दु:ख दर्द।
    सब हर दे।।

हे माँ शारदे,
तन मिटे देश पे।
शकित भर दे।।

    हे माँ शारदे,
    र्इश्वर को न भूलूँ।
    मति कर दे।।

हे माँ शारदे,
âदय को निर्मल।
मेरे कर दे।।
        संपादक 'आकांक्षा पत्रिका
           अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
          नर्इ चर्च के पीछे,शिवनगर कालौनी, टीकमगढ ़(म.प्र.)
        भारत,पिन-472001 मोबाइल-9893520965   

कोई टिप्पणी नहीं: