Rajeev Namdeo Rana lidhorI

सोमवार, 3 नवंबर 2014

namdeo mandir tikamgarh m.p.








संत नामदेव महाराज का 744वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया-
              ( सुन्दरकांड का संगीतमय हुआ पाठ)
  टीकमगढ़//तालदरवाजा स्थित संतशिरोमणि नामदेव मंदिर में आज संतशिरोमणि नामदेव जी महाराज का 744वाँ जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आज दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते रहे जिसमें अलसुवह 5 बजे नामदेव महाराज जी का जन्मोत्सव व सत्यनारायण भगवान की कथा हुई,12 बजे हवन, 3 वजे से रवि एण्ड पार्टी ने सुन्दरकांड का संगीतमय पाठ किया गया शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा भजन व कीर्तन गाये गये। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया नगर से बाहर से पधारे नादेव समाज बन्धुओं को भोजन कराया गया।
समाज के हजारों की सख्ंया के लोग शामिल हुये जिसमें प्रमुख रूप से नामदेव समाज के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,सी.एल.नामदेव, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’, जितेन्द्र ब्रजगोपाल,सीताराम, रामसेवक,रामगोपाल, सुरेश, सुनील,जितेन्द्र,जगदीश, भगवान दास, जडी़, ब्रजकिशोर, रवि,रामप्रसाद नामदेव दिगौड़ा,सीताराम कुण्डेश्वर,रामभरोसे पहारी तिलवारन आदि शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने दी।

                    रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
                            (मीडिया प्रभारी)
                        नामदेव समाज टीकमगढ़ म.प्र.
                        मोबाइल-09893520965



                       

कोई टिप्पणी नहीं: