Rajeev Namdeo Rana lidhorI

सोमवार, 5 जून 2017

स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति चतुर्थ सम्मान समारोह हुआ 4-6-2017

‘आंकाक्षा’ पत्रिका का 12 वाँ अंक का हुआ विमोचन

स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति चतुर्थ सम्मान समारोह हुआ
Date 4-6-2017
देवेन्द्र कुमार मिश्रा (छिन्दवाड़ा) ‘पन्नालाल नामदेव स्मृति’ सम्मान से सम्मानित

यदुकुल नंदन खरे (बल्देवगढ़) ‘रूपाबाई नामदेव स्मृति’ सम्मान से सम्मानित

  टीकमगढ़//राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी द्वारा संपादित ‘आकांक्षा’ पत्रिका के बारहवें अंक 2017 का विमोचन किया गया। ‘म.प्र.लेखक संघ’ टीकमगढ़ का वार्षिक उत्सव एवं स्व.पन्नालाल जी नामदेव स्मृति चतुर्थ सम्मान समारोह मनाया गया। छिन्दवाड़ा के साहित्यकार श्री देवेन्द्र मिश्रा जी  को उनकी कृति ‘‘दर्द की कतरने’’ के लिए स्व. पन्नालाल जी नामदेव स्मृति चतुर्थ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें उन्हें 1100रूपए सम्मान राषि,सम्मान प़त्र,स्मृति चिन्ह् षाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति तृतीय सम्मान-2017 बल्देवगढ़ के यदुकुल नंदन खरे जी  को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.एन.एम.अवस्थी प्राचार्य षासकीय पी.जी कालेज,रहे अध्यक्षता पं.हरिविष्णु अवस्थी रहे जबकि विषिष्ट के रूप में देवेन्द्र कुमार मिश्रा छिन्दवाडा़ व यदुकुल नंदन खरे बल्देवगढ़ रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया जबकि सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने माना।
इस अवसर पर डाॅ.दुर्गेष दीक्षित, पं.गुणसागर सत्यार्थी,गुलाब सिंह भाऊ, सीताराम राय, कृष्ण कुमार रावत, रविन्द्र कुमार यादव पलेरा, अनवर खान साहिल,परमेष्वरीदास तिवारी, भरत लाल अग्रवाल ‘अनुज’ बड़ामलहरा,जय हिन्द स्वतंत्र बल्देवगढ़, देवेन्द्र दुवे बैसा, जाबिर गुल, रामगोपाल रैकवार, सी.एल. नामदेव,,षिवचरण उटमालिया, पूरनचन्द्र गुप्ता, अमिताभ गोस्वामी, डाॅ. अनीता गोस्वामी, गीतिका वेदिका, सुधा गुप्ता ,रष्मि गोइल, उमा पाराषर, सियाराम अहिरवार, सरमनलाल पुरोहित, ,एन.डी.सोनी अजीत श्रीवास्तव अवध विहारी श्रीवास्तव, राजेन्द्र बिदुआ, बी.एल.जैन,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
 अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ,टीकमगढ़,   मोबाइल-9893520965








rajeev namdeo rana lidhori

कोई टिप्पणी नहीं: